पुलिस व गौकस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

पुलिस व गौकस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

चंदीपुर जंगल में गौकशी के बाद पुलिस का एक्शन

तमंचा-चापड़ समेत गिरफ्तार हुआ हफीज

फतेहपुर, मो शमशाद । जहानाबाद थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुठभेड़ में एक शातिर गौकस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में आरोपी हफीज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसका साथी अजमेरी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीपुर के जंगल में गौकशी की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सुरागरसी-

घायल गौकस को लेकर जाती पुलिस टीम।

पतारसी के आधार पर हफीज और अजमेरी नाम के दो आरोपियों को चिन्हित किया था। पुलिस के मुताबिक देर रात जहानाबाद थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में दिखे आरोपी हफीज को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, लोहे का रॉड, चापड़ तथा गौकशी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हफीज के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास की जांच कराई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपी अजमेरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages