राज्यकर विभाग व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
फतेहपुर, मो शमशाद । राज्यकर कार्यालय में प्रयागराज जोन के राज्यकर अधिकारी एवं एडिशनल कमिश्नर बाबूराम ने ज्वाइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार व विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, आदर्श व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। व्यापारियों की ओर से संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि राज्यकर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों के लिए वर्तमान में लागू 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 50
![]() |
| व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों संग बैठक करते राज्यकर विभाग के अधिकारी। |
लाख रुपये किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और सूक्ष्म व्यापारी भी राज्यकर विभाग से जुड़कर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही किसी व्यापारी के साथ अनहोनी होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। बैठक में व्यापारियों ने अन्य समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों और समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधि किशन मेहरोत्रा, संजय गुप्ता, अभिनव यादव, अजय गुप्ता और अभिषेक रायजादा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment