छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण

फतेहपुर, मो शमशाद । चिलचिलाती धूप व गर्मी के प्रभाव से कोई बीमार न हो इसको ध्यान में रखते हुए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्य डॉ आसमा खान के सहयोग से कार्यकारी चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने छाता वितरण किया। डा0 अनुराग ने चिलचिलाती धूप में ठेला लगाकर व सड़क किनारे सब्जियां इत्यादि बेचकर जीवनयापन करने वाले लोगों को हीटवेव से बचाव हेतु छाता प्रदान किया। साथ ही

ठेला संचालक को छाता सौंपते रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन।

सभी ठेले वालों, सब्जी विक्रेताओं को अधिक पानी पीने व खाली पेट न रहने की सलाह भी दी। डॉ अनुराग ने चैक क्षेत्र में खुले में बैठे सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को छाता प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages