बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के धंधे पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसपुरा पुलिस ने एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित ;मिलावटीद्ध अंग्रेजी शराब भरकर बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।घटना 9 और 10 मई 2026 की मध्य रात्रि की है। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रामपुर चौडगरा चौराहे पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर गांव की ओर से आ रही एक डस्टर कार पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को
रोक लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी लीए तो उसमें से 30 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब ;30 पानी की बोतलों में भरी हुईद्ध और 80 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे शराब के ठेकों से अंग्रेजी शराब खरीदकर उन्हें पानी की बोतलों में भर लेते थे। इसके बाद सुनसान ठिकानों पर जाकर शराब में केमिकल मिला देते थे ताकि उसकी तीव्रता ;नशाद्ध बढ़ जाए। इस जानलेवा मिश्रण को वे पुनः खाली बोतलों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।इस सफल कार्यवाही में प्र0नि0 ऋषिदेव सिंहए उ0नि0 धर्मचन्द्रए कांस्टेबल राजकुमार बिन्दए अंकित चौधरी और पीआरडी संतोष शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment