हसवा में व्यापार मंडल ने राहगीरों को बांटा शर्बत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

हसवा में व्यापार मंडल ने राहगीरों को बांटा शर्बत

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रचंड गर्मी के बीच जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की स्थानीय कमेटी द्वारा गुरुवार को ऐतिहासिक नगरी हसवा में शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट संगठन के नगर कार्यालय के सामने चला। जहां राहगीरों और आम जनमानस को शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों

हसवा गांव में राहगीरों को शर्बत वितरित करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

की सेवा करना सामाजिक दायित्व है और आगे भी इस प्रकार के जनहित कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में उदयभान सिंह सेंगर, रामलखन सिंह, पंकज सिंह, मंजेश केसरवानी, धर्मेंद्र सिंह, उमेश कुमार, ब्रजेश सिंह, विजय सेंगर, अरुण कुमार, राजेश कुमार, सौरभ सेंगर, गोपी साहू, कुलदीप सिंह, कच्छू सिंह, राजवीर, जावेद, राजेन्द्र, ज्ञान प्रकाश, राजेश कुमार, राजकुमार, कौशलेंद्र प्रसाद, दीपू, बुद्धसेन, शिवनारायण, शम्भूनाथ, महेंद्र प्रताप, अश्वनी गौड़, कृष्ण मोहन, पुष्पेन्द्र सिंह, अंकित सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी जन उद्योग व्यापार मण्डल के जिला प्रवक्ता राजा सिंह कछवाह ने दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages