डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा

सीसीटीवी व फायर सिस्टम मिला दुरुस्त

फतेहपुर, मो शमशाद । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य सुरक्षा निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किए गए निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। इसके साथ ही वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा देखतीं डीएम।

सुरक्षा व्यवस्था में एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों की 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित पाई गई। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगाए गए फायर सिलेंडरों की वैधता और स्थिति की भी जांच कराई। निरीक्षण में सभी अग्निशमन उपकरण निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पाए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सतत सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वेयर हाउस प्रभारी तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages