शिल्पकार महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने चीफ गेस्ट को किया सम्मानित
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक बड़े बाईपास स्थित द्वारिका प्रसाद फौजी के परिसर में रविवार को हुई। जिसमें समाजोत्थान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यातिथि के रूप में अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के प्राचार्य पीके विश्वकर्मा ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने की। पदाधिकारियों ने वरिष्ठों का बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किए। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के प्राचार्य पीके विश्वकर्मा ने कहा कि सबल बनना जरूरी निर्बल नहीं। समाज की सभी को भलाई करे। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत किया जाए। पूर्व शिक्षक फूलचंद्र विश्वकर्मा ने शिक्षा में जोर देते हुए बेटे
और बेटियों को एक समान रूप से शिक्षित करना जरूरी है। अभिभावकों से कहा कि इसमें अग्रणी भूमिका निभाई जाए जिसमें किसी तरह किसी को पीछे रहने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम का शानदार संचालन जिला कोषाध्यक्ष मनबोधन विश्वकर्मा ने करते हुए कहा कि सामाजिक विरोध प्रदर्शन की वजह से गाजीपुर में सजातीय बालिका हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हुई ये समाज की एकता वश उचित कार्यवाही हुई। महासचिव के पी विश्वकर्मा एडए हेडमास्टर अरविंद विश्वकर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्माए सिंचाई विभाग के रिटायर्ड लिपिक रामप्रसाद विश्वकर्माए आर्यावर्त बैंक कैशियर शिवलाल बाबूएपरमहंसए रामौतार विश्वकर्माए खिलाड़ी संजू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment