चित्रकूट में सफाई का महाअभियान
श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूट धाम की पावन धरती शनिवार को स्वच्छता के संकल्प से गूंज उठी, जब कामतानाथ जी परिक्रमा मार्ग में व्यापक महासफाई अभियान चलाकर धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित इस अभियान का संचालन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी लाल जी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद एवं कामदगिरि स्वच्छता समिति के संयुक्त सहयोग से किया गया। परिक्रमा मार्ग, बिरजाकुंड और आसपास फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक व अपशिष्ट को हटाकर पूरे क्षेत्र को चमकाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान
![]() |
| कामतानाथ परिक्रमा में सफाई अभियान में लगे कर्मी |
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक करते हुए अपील की गई कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें। बंदरों को रास्ते में भोजन न देने और थूककर गंदगी फैलाने से बचने की भी सलाह दी गई। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राकेश केशरवानी ने कहा कि जनभागीदारी से ही चित्रकूट को आदर्श और स्वच्छ नगर बनाया जा सकता है। अभियान में नगर पालिका कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वच्छता टीम का उत्साह देखते ही बन रहा था।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment