यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने नारायन बाबू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने नारायन बाबू

नगर आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत कर दी बधाई

फतेहपुर, मो शमशाद । कैंप कार्यालय चैक में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने बैज, पटका, माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र ंिसंह ने नारायन बाबू गुप्ता को यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है वह बडे गौरव की बात है। उन्होंने जो विश्वास जताया है उस पर वह खरे उतरेंगे। इससे जनपद के उद्यमियों को बहुत मदद मिलेगी और उद्यमियों को कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। 

यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी।

परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि हम सभी के लिये गौरव की बात है कि परिषद के जिला पदाधिकारी नारायन बाबू को बहुत बडी जिम्मेदारी दी गई है। उनको विश्वास है कि इस जिम्मेदारी को वह निष्ठा के साथ पूरी करते हुये उद्यमियों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि युवा एवं जुझारू साथी एवं व्यापारियों के हित में सदैव संघर्ष करने वाले नारायन बाबू को जो दायित्व दिया गया है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और व्यापारियों के हित में अपना योगदान प्रदान करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, बद्री गुप्ता, संजय जौहरी, दीपक साहू, राजू मोदनवाल, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages