सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में मनाया गया रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में मनाया गया रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह

बच्चों की आँख में होने वाले कैंसर रोग के बारे में  लोगों को किया गया जागरूक

पुतली में सफेदी,तिरछापन व आँख में दिखे लालपन तो तुरंत अपने बच्चों को दिखाएं नेत्र चिकित्सक को, डॉ नरेंद्र पाटीदार

चित्रकूट, ,  सुखेन्द्र अग्रहरि - परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट में रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह मनाया गया, अर्थात आँख में होने वाले कैंसर रोग विश्व जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सद्‌गुरु नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर, डॉ  इलेश जैन एवं मेडिकल  सुप्रिंटेंडेंट डॉ अलोक सेन और ऑक्यूलो प्लास्टी के विभाग प्रमुख डॉ नरेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में यह रेटिनो ब्लास्टोमा' जागरूकता सप्ताह मनाया गया।  रेटिनो ब्लास्टोमा (आंख के पर्दे का कैंसर) से जागरूकता के लिये लोगो को पोस्टर, पम्प्लेट, फोटोबूथ, एवं रंगोली, रैली आदि जनजागरूकता कार्यक्रमों  के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया, साथ ही आंख में होने वाली इस गंभीर बीमारी के सामान्य लक्षण जैसे कि


बच्चे की आँख  की पुतली में सफेदी,  आँख में तिरछापन, लालपन जैसे आदि लक्षण के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वहीं  विभाग प्रमुख डॉ नरेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 'यदि किसी बच्चों के आंख में ये समान्य लक्षण दिखाई देते है तो उनके परिजनों को तुरंत नेत्र चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए जिससे ये सामान्य लक्षणों के रहते रेटिनो ब्लास्टोमा की पहचान कर समय से इलाज शुरू कर बच्चों की आंख एवं जान दोनो बचाई जा सकती है। वहीं निदेशक डॉ इलेश जैन के  अनुसार यदि लक्षण दिखाई दे तो बिना देर किये अस्पताल आकर बच्चों की आँखो की जाँच अवश्य कराये जाँच व इलाज में विलम्ब 'या लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते है क्यों कि इससे बच्चों की जान के साथ-साथ आँख भी बचाने का प्रयास किया जा सकता है।  बच्चों की आंखों में होने वाली इस गंभीर बीमारी की पहचान इलाज एवं जन जागरुकता के लिये परिक्रमा मार्ग मे रैली का आयोजन किया गया  रैली को महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा बी जैन, डॉ कुलदीप श्रीवास्तव , डॉ आलोक सेन, डॉ राजेश जोशी, डॉ  राकेश शाक्य, डॉ गौतम सिंह परमार आदि नेत्र चिकित्सकों ने इस जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस रैली के माध्यम से लोगों को रेटिनो ब्लास्टोमा के लक्षण पहचान एवं इलाज आदि के लिये जागरूक किया गया। इन जनजागरूकता कार्यक्रमों डॉ यशोधरा, डॉ पलक पटवा, डॉ पलक जैन ,डॉ देविका, डॉ ध्रुव, ललित लखेरा, सुनील वर्मा, श्याम बिहारी, गौरव पाण्डेय, माया मिश्रा,ममता यादव, , सुशील एवं विष्णु सहित समस्त आक्लो प्लास्टी विभाग कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages