परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता — डॉ. शिवराज सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 11, 2026

परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता — डॉ. शिवराज सिंह

 भागवत प्रसाद मेमोरियल कैंपस में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 

बांदा, के एस दुबे  । शहर स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले मेधावियों में हाईस्कूल वर्ग से — भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज से नैन्शी कश्यप (जिले व मण्डल में प्रथम) 95.83%, दीपा सिंह (जिले में द्वितीय) 95.50%, राधिका गुप्ता व आशुतोष विश्वकर्मा (जिले में पंचम) 94.50% , शिवा 91.83%, प्रशांत सिंह तोमर 91.16%, प्रज्ञान्श प्रखर 91.16% , शिवि पाल 90.66%, आशुतोष कुमार 90.50% ,अमृता 90.33% व 80 प्रतिशत से 68 छात्र - छात्राएँ व भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी से मयंक कुशवाहा 92% आयुष चौरसिया 88.6% तान्या 88.2% यशिका सिंह 88%


अंश प्रजापति 86.4% सिद्धार्थ विक्रम सिंह 85.6% नंदिनी 84% अक्षरा  प्रजापति 83.8%  अनिमा सिंह 82.8%  मुदित 80.8% तथा इंटरमीडिएट वर्ग से — भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज से श्रीकांत (जिले में पांचवा) 90.00%, विवेक सिंह (जिले में दसवां) 88.60%, हर्ष प्रजापति 86.80%, प्रतीक कुमार 85.00%, ऋतुराज 84.80%, शिवा सिंह 84.40% व 80 प्रतिशत से अधिक 27 छात्र - छात्राएँ शामिल रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज सिंह रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन  शिवशरण कुशवाहा, नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा ,डायरेक्टर  संध्या कुशवाहा तथा प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बैज अलंकरण के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। उन्होंने स्कॉलरशिप को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए मेधावियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के प्रेरणास्त्रोत नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने बच्चों को उनके फ्यूचर के लिए  शुभकामनाएं और आशीर्वाद और बधाइयां दी l डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने मुख्य अतिथि को पीएच.डी. उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएँ दीं। चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। अंत में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि की भावना से परिपूर्ण रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages