पति की तलाश में मासूम बच्चों के साथ दर-दर भटक रही महिला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

पति की तलाश में मासूम बच्चों के साथ दर-दर भटक रही महिला

दो वर्ष से गायब ईंट भट्टा श्रमिक का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

भट्टा ठेकेदारों पर लगाया आरोप

फतेहपुर, मो शमशाद । दो वर्ष पूर्व घर से ईंट भट्टा में काम पर निकले ग्राम कौंडर थाना असोथर निवासी चन्द्रशेखर की तलाश में तीन मासूम बच्चों के साथ दलित परिवार के सदस्य दर-दर भटक रहे हैं लेकिन गायब चंद्रशेखर का अब तक कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित पत्नी मंजू देवी थाने से लेकर कोर्ट कचेहरी तक के चक्कर लगाकर थक चुकी है। न्याय की आस में थाने से लेकर अफसरों की चैखट तक मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई न होने से दलित परिवार अब मायूस है। मीडिया के समक्ष आकर पीड़िता ने बताया कि पति व बच्चों के साथ ग्राम नरैनी थाना किशनपुर में भट्टा में रहकर श्रमिक का कार्य करते थे। भट्टा में ठेकेदारी का काम करने वाले मान नट, शकील, पोई तिवारी व फारुख आदि उस पर गलत

मीडिया कर्मियों को अपनी व्यथा बताता पीड़ित परिवार।

नियत रखते हुए छेड़छाड़ करते थे। पति ने आपत्ति जताई तो दबंग जान से मारने की धमकी देने लगे। एक जून 2024 को पति को काम के बहाने से बुलाकर ले गये तब से वह गायब है। पीड़िता ने बताया कि शिकायत करने पर थाने से भगा दिया गया जिसके बाद परिवार के साथ कोर्ट का सहारा लेकर किसी तरह छह दिसंबर 2024 को मुकदमा दर्ज करवा सकी लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से दबंगो के हौसले बुलंद है। परिवार को लगातार धमकियां दी जाती है। पति की तलाश के लिए परिवार लगातार अधिकारियों की चैखट तक पहुँच रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने पति के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages