नरैनी में कांग्रेस नेताओं के साथ समीक्षा की राजेश ने - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 12, 2026

नरैनी में कांग्रेस नेताओं के साथ समीक्षा की राजेश ने

बांदा, के एस दुबे  । बड़े मंगलवार को संकट मोचन हनुमान की पूजा, पाठ, अर्चना का विशेष महत्व होता है, आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साथियों सहित बांदा जनपद में स्थित हनुमान जी के दर्शन के लिए सुप्रसिद्ध मंदिर नरैनी के पास गुढ़ा के हनुमान जी के श्रद्धापूर्वक दर्शन व भव्य भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया गया। वहीं आज नरैनी विधानसभा क्षेत्र के नरैनी ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नरैनी में कांग्रेस पार्टी जनों के साथ समीक्षा बैठक की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि आगामी विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में


कांग्रेस पार्टी की यह समीक्षा बैठक है, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की रूपरेखा तैयार की गई व आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

समीक्षा बैठक में कांग्रेस एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, रामकृष्ण निगम कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरैनी, अबू हुरैरा जिला वक्ता, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, सुनील तिवारी, श्रीप्रकाश पिंटू शुक्ला, सुनील चौरसिया पिप्पी, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। तत्पश्चात सभी सम्मानित कांग्रेस जन पनगरा कुटी पहुंचकर श्री श्री 1008 स्वामी कृष्णानंद सरस्वती किशन गुरु का दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages