युवाओं को मिल रहा रोजगार का बड़ा मंच, बांदा में 30 जून को सजेगा 'शिशिक्षु मेला'
योगी सरकार के कौशल विकास मिशन का कमाल, सरकारी और निजी कंपनियों में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका
बिजली विभाग से लेकर आईटीआई परिसर तक
इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और कारपेंटर युवाओं की चमकेगी किस्मत
रोजगार भी, सम्मान भी के संकल्प के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही सरकार
बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के हुनर को अब नई उड़ान मिल रही है। रोजगार भी, सम्मान भी के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए योगी सरकार बुंदेलखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार बड़े मंच प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आगामी 30 जून को जनपद बांदा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में एक विशाल 'शिशिक्षु (अप्रेंटिसशिप) मेले' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित होने वाले इस मेले में उत्तीर्ण युवाओं को सरकारी प्रतिष्ठानों और प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में सीधे काम करने और सीखने का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा।
कौशल विकास मिशन से संवर रहा युवाओं का कल
स्थानीय प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने की यह एक बड़ी मुहिम है। इस मेले के जरिए जहां एक तरफ युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष होने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की राह भी आसान होगी। सरकार का यह प्रयास बुंदेलखंड के पिछड़ेपन के दाग को धोकर इसे हुनरमंद युवाओं की धरती बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
बिजली विभाग समेत कई बड़े नाम शामिल, इन व्यवसायों की चमकेगी किस्मत
इस मेले की सबसे खास बात यह है कि युवाओं को सरकारी विभागों में सीधे काम करने का अनुभव मिलेगा। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उत्तीर्ण छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध वर्ग ने योगी सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि यह रोजगार मेला बांदा के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।


No comments:
Post a Comment