केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू संभाल दिया संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक चलाए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में एक साथ व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान की शुरुआत शहर के पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी चैराहे से हुई, जहां अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपने घरों एवं आसपास

 सड़क पर झाड़ू लगाते नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य।

के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा सड़कों पर न फेंकें तथा डस्टबिन का नियमित उपयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर और स्वच्छ गांव का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। नगर पालिका परिषद के साथ-साथ जिले की सभी नगर पंचायतों में अधिशाषी अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की निगरानी में नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने का कार्य किया गया। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई कराना ही नहीं, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना भी है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages