बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत जसपुरा ब्लॉक परिसर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले पर पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काट कर शुभारंभ किया जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। वही मंत्री ने स्वास्थ्य मेला में दवा वितरण एवं बन रहे आयुष्मान कार्ड का गहराई से निरीक्षण किया जल जीवन मिशन ,पीएम आवास, उज्ज्वल योजना,किसान सम्मान निधि जैसे जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टालों में पहुंचकर जानकारी ली तथा लाभार्थियों से मिलकर फीडबैक लिया और
अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया साथ ही साथ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बुंदेलखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवाहन किया साथ ही साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं यह जनसंपर्क अभियान मोदी सरकार की सेवा और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह चौहान, दिनेश सिंह सिंधनकला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह उर्फ राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह,संजय निषाद समेत क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment