आजमगढ़ में विशाल प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 200 से अधिक मेधावियों का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

आजमगढ़ में विशाल प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 200 से अधिक मेधावियों का हुआ सम्मान

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वावधान में नेहरू हॉल (कलेक्ट्रेट के पास) में विशाल प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, राष्ट्रीय संरक्षक चुन्नीलाल प्रजापति तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज कमलापति प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति एवं प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति ने किया।


समारोह में नवचयनित आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पुलिस कर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाओं तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि कमलापति प्रजापति ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे मजबूत आधार है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में सम्मान और अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को राजनीति में सक्रिय होना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रामकोमल प्रजापति, प्रो. राधेश्याम प्रजापति, डॉ. माताप्रसाद प्रजापति, डॉ. सुरजीत प्रजापति, लालचंद्र प्रजापति, डॉ. गंगाराम चक्रवर्ती, रामशंकर उर्फ बबलू प्रजापति, इंजीनियर नरेंद्र कुमार प्रजापति, जयनाथ प्रजापति, डॉ. ज्वाला प्रसाद, डॉ. ब्रजेश प्रजापति, रामअवध प्रजापति, एडवोकेट सत्यम प्रजापति सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, मंगेश प्रजापति, अंबिका प्रजापति एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में विभिन्न जनपदों से आए अतिथियों, समाजसेवियों, पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं पत्रकारों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages