बाँदा, के एस दुबे । आगरा से साइकिल चलाकर आज 'वासु राइडर' बाँदा पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। शरीर से 55% दिव्यांग होने के बावजूद वासु समाज को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के मिशन पर निकले हैं।बाँदा आगमन पर सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार वर्मा व छात्रों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया। वासु राइडर ने संदेश देते हुए कहा कि ध्वनि व वायु प्रदूषण से बचने के लिए छोटी दूरियों के
लिए साइकिल का इस्तेमाल करें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और ईंधन की बचत होगी। उन्होंने पेड़-पौधों को बचाकर पर्यावरण सुरक्षित रखने की भी अपील की। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने उनके इस साहसिक कदम की सराहना की।


No comments:
Post a Comment