राहुल गांधी का 56 वा जन्मदिन मनाया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

राहुल गांधी का 56 वा जन्मदिन मनाया गया

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56 व जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया वहीं उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर राहुल जी के दीर्घ जीवन की कामना की गई, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी जहां कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वही देश के हालात पर चिंतन कर भाजपा सरकार से दो दो हाथ करने के लिए तत्पर हैं, जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी जी देश के किसानों मजदूरों छात्रों युवाओं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई


सरकार से लड़ रहे। उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि यदि आज सामाजिक राजनीतिक परिवेश पर दृष्टिपात किया जाए तो राहुल गांधी ही ऐसे व्यक्तित्व हैं जो विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी ने राहुल जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए संयुक्त चिकित्सालय में अपने साथियों के साथ जाकर मरीजों को फल वितरित किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल तिवारी महामंत्री युसूफ फारुकी अनुराग सिंह आशुतोष शर्मा बाबूराम निषाद मणिकांत  रावत सलमान शाहिद सुरेश श्रीवास्तव सुनीत पाल प्रदीप शर्मा संजीव श्रीवास्तव अमित मौर्य सैयद सैफ सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages