रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर मणिकर्णिका वूमेंस क्लब का दीपदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर मणिकर्णिका वूमेंस क्लब का दीपदान

देवेश प्रताप सिंह राठौर 


उत्तर प्रदेश, झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि के अवसर पर मणिकर्णिका वूमेंस क्लब की महिलाओं ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा दीपदान कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कवलब की सदस्यों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बलिदान को नमन


किया। उपस्थित महिलाओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, प्रेसिडेंट ओमनी राय सहित पूनम गुप्ता, सुनंदिनी नरवरिया एवं सुरभि नरवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका साहस, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages