स्थायी लोक अदालत को मिला पूर्णकालिक अध्यक्ष,जून में ही 5 वादों का निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

स्थायी लोक अदालत को मिला पूर्णकालिक अध्यक्ष,जून में ही 5 वादों का निस्तारण

बांदा, के एस दुबे । स्थायी लोक अदालत बांदा को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया है।पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके विवेक कुमार गुप्ता ने 26 मई 2026 को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने त्वरित एवं सुलभ न्याय के संकल्प के साथ कार्य शुरू किया और जून माह में ही पांच वादों का निस्तारण कर दिया।स्थायी लोक अदालत के वरिष्ठ सदस्य डॉ.ब्रह्मदत्त सिंह ने बताया कि यह न्यायपीठ सिविल न्यायालय जैसी शक्तियों से युक्त है।यहां जन उपयोगी एवं लोकोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों में वाद दायर कर राहत प्राप्त की जा सकती है।इसके अंतर्गत बीमा,बैंकिंग,परिवहन,पेयजल, विद्युत,स्वास्थ्य और शिक्षा


सहित आठ प्रकार की सेवाएं आती हैं।उन्होंने बताया कि मामलों का निस्तारण पहले आपसी समझौते के आधार पर कराने का प्रयास किया जाता है।समझौता न होने की स्थिति में गुण-दोष के आधार पर निर्णय दिया जाता है।न्यायालय की सदस्य शिवांगी शुक्ला ने बताया कि जून माह में पेयजल, सार्वजनिक स्वच्छता और बिजली से जुड़े कई मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित,सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages