डीजे मशीन चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

डीजे मशीन चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बिसंडा थाना पुलिस के द्वारा डीजे की मशीन चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दे की बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी रमजान के द्वारा बिसंडा थाने में पिछले 20 व 21 जून की रात्रि अपने चचेरे भाई के साथ डीजे की बागल सोया था, तभी गांव का ही बबलू पुत्र पुत्र जामीद भी आकर सो गया, जब नींद


खुली तो बबलू वहां नहीं था और डीजे के मशीन भी गायब थी जिसके संबंध में बिसंडा थाने पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे, इसी क्रम में 24 व 25 जून की मध्य रात्रि थाना बिसंडा के द्वारा रात्रि में गस्त व चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ सामान लेकर अतर्रा रोड नहर पुलिया के पास खड़ा है, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति बबलू पुत्र जामीद निवासी अमवा थाना बिसंडा को हिरासत में लिया गया, तलाशी लेने के दौरान कब्जे में एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ साथ ही मौके में चोरी की गई डीजे की मशीन भी बरामद की गई, जिसके संबंध में  थाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages