कबड्डी समर कैंप सीजन-7 का भव्य समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 16, 2026

कबड्डी समर कैंप सीजन-7 का भव्य समापन

खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह और जुनून

बांदा, के एस दुबे । जिला कबड्डी एसोसिएशन, बांदा द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कबड्डी समर कैंप सीजन-7 का समापन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कैंप के आखिरी दिन मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और जुनून सातवें आसमान पर नजर आया। 15 दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ उन्हें न केवल कबड्डी के नए-नए तकनीकी कौशल सीखने को मिले, बल्कि अनुशासन, समय की महत्ता, नियमित खानपान, बड़ों का सम्मान और सीनियर खिलाड़ियों का आदर करने जैसी जीवनोपयोगी महत्वपूर्ण सीख भी मिली। खिलाड़ियों ने मुस्कुराते हुए कहा, ष्हम चाहते हैं कि आठवां सीजन इतनी


जल्दी आ जाए कि हम फिर से इस बेहतरीन कैंप का हिस्सा बन सकें।समापन दिवस के अवसर पर मनोरंजन और सीख के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच मैत्री कबड्डी मुकाबले भी आयोजित किए गए। ये प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से चार आयु वर्गों में खेली गईं मिनी वर्ग,सब जूनियर वर्ग,जूनियर वर्ग,सीनियर वर्ग शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी तथा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम न्यायिक माया शंकर और एसडीएम इरफान उल्लाह खान उपस्थित रहे। उनके साथ ही एमिटी स्कूल के संचालक विप्रांश यादव, लेखपाल कैलाश चंद्र, डीके सिंह, एसआई राजेंद्र वर्मा, महेश जी तथा राजेंद्र जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।कैंप को पूरी तरह सफल बनाने में चंद्रमौली भारद्वाज, शादी जमा साहब, अरुणेश सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, कैलाश चंद्र लेखपाल, सुनील सक्सेना, अंकित कुशवाहा, नारायण सिंह, क्षितिज त्रिपाठी और विप्रांश यादव ने अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला कबड्डी एसोसिएशन, बांदा के सचिव कमल सिंह यादव ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए एसोसिएशन भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर कराती रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages