तिंदवारी निरीक्षण भवन में सिंचाई विभाग का जन जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 16, 2026

तिंदवारी निरीक्षण भवन में सिंचाई विभाग का जन जागरूकता अभियान

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा, के एस दुबे । सिंचाई विभाग, बाँदा के समस्त खंडों के संयुक्त तत्वावधान में आज निरीक्षण भवन तिंदवारी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य गोष्ठी एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री रामकेश निषाद उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जल योद्धा और जल प्रहरी के नाम से विख्यात, पद्मश्री से सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय ने शिरकत की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद के आगमन पर परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान सिंचाई कार्य मंडल बाँदा के अधीक्षण अभियंता  उस्मान अली और केन नहर प्रखण्ड बाँदा के अधिशासी अभियंता अरविन्द कुमार पाण्डेय ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, नहरों के सुदृढ़ीकरण और किसानों के हित में किए गए कार्यों की उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा सामने रखा। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन और विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मंच से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि और पद्मश्री से सम्मानित जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए जल संचय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। उन्होंने पारंपरिक तरीकों से जल संचय करने और मेड़ बंदी जैसी तकनीकों को अपनाने की सीख दी।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा, जब हमारा किसान उन्नति करेगा, तभी देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इसी सोच के साथ सिंचाई विभाग की अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर प्रगति पर हैं, ताकि बुंदेलखंड के हर किसान के खेत तक सिंचाई की सुचारू सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी का सफल संचालन केन नहर प्रखण्ड बाँदा के मुंशी अरुण खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से उस्मान अली अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल, बाँदा, संदीप खरे अधीक्षण अभियंता, केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण मंडल,  अरविन्द कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियंता, केन नहर प्रखण्ड,  राजेश कुमार अधिशासी अभियंता, सिंचाई प्रखण्ड तृतीय, कीर्तिवीर सिंह अधिशासी अभियंता, नलकूप खण्ड, बांदा अखिल कुमार अधिशासी अभियंता, लघुडाल नहर खण्ड, बांदा,जितेन्द्र कुमार अधिशासी अभियंता, केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड द्वितीय, बांदा सहित सभी सहायक अभियंता ,जूनियर इंजीनियर और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages