संपूर्ण समाधान दिवस पर 92 प्रार्थना पत्र मे 7 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस पर 92 प्रार्थना पत्र मे 7 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे -  बबेरू तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता पर संपन्न, जिसमें फरियादियों की समस्या को सुना है। बबेरू तहसील सभागार शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया, जिसमें बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से अपनी -अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त


हुए हैं, जिसमें से 7 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है, वहीं शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंप कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कुमार गौरव, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी, सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages