रोडवेज बस स्टैंड की शुरुआत कराने हेतु काँग्रेसियों ने किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

रोडवेज बस स्टैंड की शुरुआत कराने हेतु काँग्रेसियों ने किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ

बाँदा, के एस दुबे । अतर्रा कस्बे के नब्बे के दशक में बने परिवहन विभाग के रोडवेज बस स्टैंड लगातार उत्तर प्रदेश की सरकारों द्वारा अपेक्षा व शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण पूर्व परिवहन मंत्री डॉ सुरेंद्र पाल वर्मा द्वारा स्थापित रोडवेज बस स्टैंड खरहंड में तब्दील हो रहा है जिसको लेकर नगर में लगातार लोगों में आक्रोश है लगातार धरना प्रदर्शन आंदोलन चल रहा है कांग्रेसजन अधिवक्ता आम आदमी द्वारा लगातार मांग की जा रही है की रोडवेज बस स्टैंड का जीणोद्धार व संचालन किया जाए लेकिन जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन पूरी तरह से मौन है जिसको लेकर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बतलाई रास्ते पर चलकर शासन हुआ जनप्रतिनिधियों के लिए बुद्धि


शुद्धि यज्ञ का सफल आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हुआ अधिवक्ता हुआ अन्य नगर के लोगों द्वारा सहभागिता की गई यह लड़ाई कोई राजनीतिक नहीं आम जनता की लड़ाई है सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रह्म दत्त शुक्ला कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव संतोष सिंह  कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र साहू राजेंद्र प्रसाद गर्ग उर्फ नाती कैलाश नाथ बाजपेई अधिवक्ता संतोष गुप्ता बृजमोहन सिंह राठौड़ शिव मूर्ति मिश्रा राजेश द्विवेदी जगदीश गुप्ता विककी युवा नेता मोहम्मद नसीम आशीष गुप्ता उमंग अजीत जाटव संजय श्रीवास भानु प्रताप सिंह सुशील सविता अजीत जाटव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages