समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान

देवेश प्रताप सिंह राठौर  

उत्तर प्रदेश झांसी विकास प्राधिकरण सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष  पूरे होने पर झांसी में समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अर्न्तगत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम-करारी-01 के अर्न्तगत निर्मित 756 आवासों के आवंटियों को देय धनराशि जमा कराये जाने हेतु बैंको से ऋण प्राप्त कर आवंटित आवासों के विक्रय-विलेख कराये जाने के सम्बन्ध में आवंटियों एवं विभिन्न बैंको के साथ उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में 250 आवंटियों को आमंत्रित किया गया था। सर्वप्रथम उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी आवंटियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत आवंटित आवास की उपयोगिता के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। 


उक्त कार्यशाला में उपस्थित आवंटियों द्वारा भवनो की देयता के सापेक्ष ऋण प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में सचिव महोदय तथा नगर नियोजक/प्रभारी सम्पत्ति से अपनी पृच्छा व्यक्त की गई, जिनका सचिव महोदय तथा नगर नियोजक/प्रभारी सम्पत्ति द्वारा आवंटियों को विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला मे उपस्थित विभिन्न बैंको के अधिकारियों ने अपनी-अपनी शाखा से ऋण प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे समस्त आवंटियों को आवश्यक प्रपत्रो के सम्बन्ध मे बताया गया तथा आश्वासन दिया गया कि आवंटियों को प्रपत्र पूर्ण किये जाने के 03 दिवस के अन्दर ऋण उपलब्ध करा दिया जायेगा। उक्त के साथ-साथ बैको के प्रतिनिधियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 06.06.2026 से प्राधिकरण परिसर में ऋण हेतु कैम्प का आयोजन भी किया जायेगा। उक्त कार्यशाला मे उपाध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त आवंटियों को अवगत कराया गया कि यदि आवंटियों द्वारा दिनांक 10.06.2026 से पूर्व आवंटित आवास के सापेक्ष देयता का भुगतान ऋण अथवा स्वंय के संशाधनो से कर दिया जाता है तो दिनांक 10.06.2024 को उक्त भवनो का विक्रय विलेख सम्पादित करा दिया जायेगा। साथ ही अवगत कराया गया कि करारी-01 परियोजना के अर्न्तगत आवंटियों को ऋण सम्बन्धी सहायता के लिए दिनांक 08.06.2026 एवं 09.06.2026 को भी कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।  उक्त कार्यशाला में सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण, नगर नियोजक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्त मे कार्यशाला धन्यवाद के साथ समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages