नगर पालिका में चलाया हीटवेव बचाव जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

नगर पालिका में चलाया हीटवेव बचाव जागरूकता अभियान

दो सैकड़ा स्वच्छताग्राहियों को वितरित की औषधि व मास्क

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में शनिवार को नगर पालिका परिसर में हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन, कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने नगर पालिका के स्वच्छताग्राहियों, सुपरवाइजरों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को हीटवेव से बचाव और संक्रमण नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक

स्वच्छताग्राहियों को औषधि व मास्क वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, तेज धूप में निकलते समय सिर को टोपी या कपड़े से ढकने, पर्याप्त मात्रा में पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने तथा मसालेदार एवं खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान लगभग दो सैकड़ा स्वच्छताग्राहियों, सुपरवाइजरों, कर्मचारियों एवं ड्राइवरों को हीटवेव से बचाव तथा संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधियों और मास्क का वितरण किया गया। डॉ. अनुराग ने बताया कि नगरपालिका के सभी वार्डों में कार्यरत स्वच्छताग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से औषधि एवं मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका एसएसआई राकेश कुमार गौड़, डीपीएम संजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, आजीवन सदस्य राजा सिंह, उमेश कुमार, मोहम्मद अहमद, सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages