चहितारा गांव में मानकों को ताक पर रखकर सीसी रोड निर्माण का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2026

चहितारा गांव में मानकों को ताक पर रखकर सीसी रोड निर्माण का आरोप

बांदा, के एस दुबे । जनपद के चहितारा गांव में बन रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में सीमेंट और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं है। साथ ही सड़क की मोटाई भी निर्धारित


मानक से कम रखी जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य बिना उचित निगरानी के कराया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग होने की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो नई सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages