दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

बांदा, के एस दुबे । दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के गंभीर आरोपों को लेकर एक पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ग्राम खण्डेह, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी 8 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम गाजीपुर, थाना जसपुरा, जनपद बांदा निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि एक लाख रुपये नकद एवं मोटरसाइकिल की मांग लगातार की जा रही थी। पीड़ित पिता का कहना है कि उसने फसल


आने पर मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि 11 मई 2026 को पुत्री ने फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे धमका रहे हैं तथा भोजन तक नहीं दे रहे हैं। इस पर पिता ने पुत्री को धैर्य रखने को कहा और ससुराल पक्ष से भी बातचीत कर उसे प्रताड़ित न करने की अपील की थी।

आरोप है कि 25 मई 2026 को गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई है और शव को नदी में बहा दिया गया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग घर पर नहीं मिले। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर उन्हें पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका हुई। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति, सास-ससुर एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages