बांदा के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2026

बांदा के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा

जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान’ ने तैयार की रणनीति

बांदा, के एस दुबे । जिले के प्राकृतिक जल स्रोतों, वनों और पहाड़ों के तेजी से घटते अस्तित्व पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ष्बांदा जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियानष् के तहत नवाब टैंक स्थित वन चेतना पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसी भी राजनीतिक प्रभाव से दूर रहकर पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्य योजना तैयार करना था। अभियान के संयोजक लव सिन्हा के कुशल संचालन में आयोजित इस बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बैठक में विशेष रूप से मौजूद ज़खनी के मशहूर जल-योद्धा और पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा


कि शहरों में बेवजह हो रही पेड़ों की कटाई पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। उन्होंने अभियान को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस गंभीर मुद्दे को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में बांदा की प्राकृतिक संपदा को संजोने के लिए कई व्यावहारिक और वैज्ञानिक सुझाव सामने आए खनन के विकल्प की तलाश पर्यावरण प्रेमी सिद्धार्थ सिंह ने प्राकृतिक संपदा की बर्बादी रोकने के लिए खनन को कम करने हेतु व्यावहारिक विकल्प तलाशने पर जोर दिया।

 शिक्षक अभिषेक शुक्ला ने सुझाव दिया कि विदेशों की तर्ज पर पेड़ों को काटने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से शिफ्ट करने को कानूनी रूप दिया जाए। साथ ही, हर घर के बाहर दो पेड़ लगाना अनिवार्य हो।

 समाजसेवी रत्नेश गुप्ता और श्सर्वर्स ऑफ लाइफश् के संस्थापक सदस्य सलमान खान ने मांग उठाई कि नई आवासीय कॉलोनियों में 20 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन लैंड के लिए अनिवार्य किया जाए और युद्ध स्तर पर पौधारोपण हो। छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा, अनिल प्रजापति, यश त्रिवेदी और ओम राजपूत ने जल संरक्षण, वॉटर रीसाइक्लिंग और प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने के लिए ग्रामीण स्तर तक जागरूकता चौपालें आयोजित करने का आह्वान किया। युवाओं का यह संकल्प और पर्यावरण के प्रति यह सामूहिक प्रयास बेहद सराहनीय है। यह पहल बांदा में निश्चित ही एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अभियान से जुड़े प्रत्येक सदस्य को जल संरक्षण, वनीकरण, पहाड़ सुरक्षा, जन-जागरूकता और नेतृत्व क्रियान्वयन जैसे मुख्य बिंदुओं पर अपनी लिखित कार्य योजना प्रस्तुत करनी होगी, ताकि धरातल पर काम शुरू किया जा सके।

इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे, लव सिन्हा, शैलेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश बाजपेई, साजिद अली, अमीर खान, रामेन्द्र शर्मा, अभिषेक शुक्ला, सलमान खान, अमित यादव टेंशन, यश त्रिवेदी, कार्तिक आनंद, अनिल प्रजापति, अंश कुमार पुष्पक, सिद्धार्थ सिंह, अंकुर गुप्ता, रोहित यादव, विक्की यादव, ओम राजपूत, अनिल कुमार, शिवा यादव, अंजनी कुमार त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कुमार, सौरभ चौरसिया, अजीत पटेल, रत्नेश गुप्ता, विमल यादव समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages