शोल्डर-भीषण गर्मी में रेड क्रॉस सोसाइटी की अनूठी पहल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 22, 2026

शोल्डर-भीषण गर्मी में रेड क्रॉस सोसाइटी की अनूठी पहल

बेजुबानों के लिए बांटे 40 पानी के ड्रम और परईया

बांदा, के एस दुबे । लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के संकल्प को साकार करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा एक बेहद सराहनीय व प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से शहर में पानी के ड्रम, पक्षियों के लिए परईया (जलपात्र) और दाना वितरित किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और गहराते जल संकट को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की यह पहल न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश देती है। संस्था द्वारा फिर एक बार 40 बड़े पानी के ड्रम (पशुओं के


लिए) और पक्षियों के लिए मिट्टी के परईया व दाना वितरित किया गया, ताकि इस तपन में कोई बेजुबान प्यासा न रहे। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा जरूरतमंदों और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पशुओं और पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना बेहद जरूरी था। संस्था ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पूरा किया है। मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इन बेजुबानों की सेवा करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस पुण्य और सेवा कार्य के दौरान रेड क्रॉस समिति के कोषाध्यक्ष राम बहोरी शिवहरे (पप्पू भैया), भैरव अग्रवाल, पंकज रावत, पन्नालाल धुरिया, सुनील कुमार दीक्षित, नईम नेता, लखन कुशवाहा क्रांतिकारी, कुलदीप नामदेव, मनोज गुप्ता और छोटू धुरिया सहित संस्था के अन्य तमाम सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया यह कार्य पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages