व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी की दी जानकारी

व्यापारियों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने बताए समाधान

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में नगर के नौबस्ता रोड चैराहा स्थित एक होटल में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ईश्वर चंद्र शर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी विभाग के रिकॉर्ड में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि विभाग की ओर से जारी होने वाले दिशा-निर्देश, नोटिस एवं पोर्टल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे उन्हें प्राप्त हो सकें। उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि पहली बार जीएसटी विभाग द्वारा तहसील स्तर पर

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में भाग लेते व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी।

इस तरह का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यदि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहें तो व्यापारी अधिक जागरूक होंगे और विभाग से उनका सीधा संवाद स्थापित होगा। वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराएगा, जिससे व्यापारियों को जीएसटी संबंधी नवीन जानकारियां समय-समय पर मिलती रहें। कार्यक्रम के दौरान केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजेश सोनी ने किराए की दुकानों में व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण में आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया। इस पर असिस्टेंट कमिश्नर ईश्वर चंद्र शर्मा ने बताया कि व्यापारी रेंट एग्रीमेंट अथवा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर आसानी से जीएसटी पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों को 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा संबंधी जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, वरिष्ठ महामंत्री अतुल साहू, कोषाध्यक्ष परिवेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में खागा तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages