बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस ग्राम पंचायत कहला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों के बीच फल, बिस्किट एवं टॉफियों का वितरण किया गया तथा राहुल गांधी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के हितों के लिए सड़क से संसद
तक लगातार संघर्ष कर रहे हैं और देश की जनता उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान पर लगातार प्रहार हो रहे हैं तथा महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और दलित, ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय के उत्पीड़न से जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए तैयार है और आवश्यकता पड़ने पर जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, सूरज बाजपेई, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, प्रदीप कुमार तिवारी एडवोकेट, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, कैलाश बाजपेई, आरिफ निजामी, रामशरण त्रिपाठी, रामकृपाल निषाद, विष्णुदेव त्रिपाठी, शिवमोहन लाल निषाद, जागे निषाद, मुंशी निषाद, चुनुबाद निषाद, छेदीलाल निषाद, सुदामा, माया, ममता, जानकी राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने किया, जबकि पूर्व बार एसोसिएशन महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी एडवोकेट ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment