तीन माह में ससम्मान दोबारा स्थापित होगी प्रतिमाः प्रकाश द्विवेदी
बांदा, के एस दुबे । शहर के पल्हरी रोड बाईपास स्थित वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज में गहरा आक्रोश है। आज इस घटना के विरोध में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार के नेतृत्व में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मूर्ति की जल्द से जल्द पुनर्स्थापना की मांग की। सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार जी पूरे समाज और देश के गौरव हैं। शरारती और अराजक तत्वों द्वारा उनकी मूर्ति को खंडित करना पूरे समाज का सीधा अपमान
है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को चिन्हित कर तुरंत जेल भेजा जाए और मौके पर नई भव्य मूर्ति स्थापित की जाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर प्रशासन से बात करेंगे। विधायक ने समाज को आश्वस्त किया कि आगामी तीन महीने के भीतर मौके पर महाराजा खेत सिंह खंगार जी की नई मूर्ति ससम्मान लगवा दी जाएगी, साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से संदीप सिंह खंगार, ज्ञान प्रताप, ज्ञानू सिंह खंगार, नवल सिंह खंगार, राजेश सिंह खंगार, श्री लालाराम सिंह खंगार, गंगा चरण सिंह खंगार, संजय सिंह मास्टर, अशोक भारत पैथोलॉजी, बुद्ध विलास , भजन दास महाराज, अजय, पिंकू सिंह, शैलेंद्र सिंह खंगार, रतिराम प्रधान, शिवमूरत सिंह खंगार और आरबी सिंह खंगार सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment