कानपुर, प्रदीप शर्मा - राज्य कर विभाग द्वारा प्रदेश में आयोजित किए जा रहे व्यापारी संवाद कार्यक्रम के क्रम में गुरुवार को छाबड़ा आईएएस अपर आयुक्त राज्य कर जोन प्रथम के निर्देश पर खंड 6 कानपुर के तत्वाधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपायुक्त राज्य कर खण्ड-६ डॉ अनंत राम द्वारा जीएसटी-२,ई वे बिल एवं अन्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया गया तथा उनके प्रश्नों के बारे में चर्चा की गई। भास्कर
सिंह सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 6 कानपुर द्वारा पंजीयन नियम 14,व्यापारी दुर्घटना बीमा तथा ई वे बिल के बारे में व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राजेंद्र पाल सिंह राज्य कर अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की ओर से समीर शुक्ला,हजारीलाल अभिलाष अग्रवाल, हरदेव सत्यनारायण एवं रामजीलाल आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।


No comments:
Post a Comment