बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कमासिन कस्बे के बबेरू रोड मे गुरुवार की दोपहर करीब कस्बे से 2 किलोमीटर दूर कमासिन बबेरू मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पानी पीने के बाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी रामकुमार लखेरा उम्र करीब 50 वर्ष जैसे ही बाइक से बबेरू की तरफ जाने लगा, कि बबेरू की तरफ से आ रही राठ डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया,तथा बाइक का हैंडल बस में फस जाने के कारण कुछ दूर तक युवक घिसट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया, जिससे सवारियों में
अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही बस को कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप के पास खड़ी करा दिया गया है, तथा स्वजनों को सूचना दे दी गई है, उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया हैं।


No comments:
Post a Comment