बांदा में विकास की नई उड़ान, योगी सरकार ने नवाब टैंक को दिया पर्यटन का भव्य रूप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

बांदा में विकास की नई उड़ान, योगी सरकार ने नवाब टैंक को दिया पर्यटन का भव्य रूप

नवाब टैंक में 9.52 करोड़ रुपए की लागत से चमका पर्यटन स्थल

यूपीपीसीएल ने समय से पहले पूरा किया प्रोजेक्ट, पर्यटन विभाग की बड़ी कामयाबी

बुंदेलखंड में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, नवाब टैंक का म्यूजिकल फाउंटेन बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र

बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के विकास को एक नई दिशा देते हुए बांदा जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। शहर के ऐतिहासिक नवाब टैंक को 9.52 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में चमका दिया गया है। जिसे जल्द ही आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस बड़े प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा (14 अक्टूबर 2026) से काफी पहले ही पूरा कर लिया है जो राज्य सरकार की तीव्र विकास नीति को दर्शाता है।


रोशनी, संगीत और जलक्रीड़ा का अद्भुत संगम

इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ का अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर लाइट शो है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क नवाब टैंक में इस म्यूजिकल फाउंटेन का ट्रायल सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में है। बहुत जल्द नगरवासियों को रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक जलधाराओं और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। तकनीकी रूप से जटिल माने जाने वाले इस कार्य को पर्यटन विभाग और कार्यदायी संस्था ने आपसी समन्वय से रिकॉर्ड समय में मुकम्मल किया है जो विभाग की एक बड़ी कामयाबी है।


बुंदेलखंड के पर्यटन को लगेंगे नए पंख

नवाब टैंक का यह बदला हुआ स्वरूप न केवल बांदा बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के पर्यटन मानचित्र को बदल कर रख देगा। संगीत की धुनों पर थिरकते पानी के फव्वारे अब स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय व्यापार को भी भारी बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड जो कभी पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था आज योगी सरकार की नीतियों की बदौलत पर्यटन हब बनने की ओर अग्रसर है।


बांदा की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा ऑक्सीजन पार्क: विधायक प्रकाश द्विवेदी

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि "सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क नवाब टैंक बांदा की खूबसूरती में चार चांद लगाने जा रहा है।" उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि बांदा के पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा वरदान साबित होगी।


चौतरफा हो रही है सरकार की तारीफ

इस ऐतिहासिक कायाकल्प को देखकर बांदा के स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। जनता द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली और विकासोन्मुखी नीतियों की चौतरफा तारीफ की जा रही है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समयबद्ध काम की नीति के कारण ही आज बांदा को इतनी बड़ी सौगात मिल सकी है। इस शानदार तोहफे के लिए क्षेत्र की जनता योगी सरकार का खुलकर गुणगान और आभार जता रही है।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages