केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जजी चौराहे पर बांटा शरबत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 16, 2026

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जजी चौराहे पर बांटा शरबत

बांदा, के एस दुबे । आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी हैं। इसी क्रम में आज, मंगलवार को बाँदा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा शहर के व्यस्ततम जजी चौराहे पर एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से स्थापित इस शिविर में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राहगीरों, कलेक्ट्रेट व कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को ठंडा शरबत एवं शीतल जल पिलाकर बड़ी राहत दी।इस पुनीत कार्य के दौरान जजी चौराहे से गुजरने वाले हर प्यासे राहगीर को रोककर आदर सहित शीतल पेय वितरित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के वक्ताओं ने कहा कि इस जानलेवा गर्मी के मौसम में प्यासे कंठ को तर करना और राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम और हर वर्ग के लोगों को ऐसे जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शिविर में पहुंचे


प्रशासनिक अधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों का एसोसिएशन की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।मुख्य अतिथियों में अपर जिलाधिकारी बाँदा,सहायक औषधि आयुक्त एवं सहायक खाद्य आयुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना, शाकिर अली, शैलेंद्र सिंह परिहार और रामेन्द्र शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन और उपस्थित सभी लोगों का आभार ज्ञापन एसोसिएशन के महामंत्री अमित सेठ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए संकल्प दोहराया कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आयोजित करती रहेगी। इस सेवा शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष संतन ओमर, महामंत्री अमित सेठ, चेयरमैन बाबूलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संगठन मंत्री कुलदीप सेठ सहित शरद गुप्ता, सूरज गुप्ता, शिवम शुक्ला, रामजी गुप्ता, कृपा शंकर सेठ, प्रमोद ओमर तथा अन्य औषधि व्यापारियों व पदाधिकारियों ने धूप में खड़े रहकर सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages