सीएसए मे प्रगतिशील किसान को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

सीएसए मे प्रगतिशील किसान को किया गया सम्मानित

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर  में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसान फूल सिंह को सम्मानित किया गया है। यह जानकारी देते हुए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को रसायनमुक्त कृषि की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विश्वविद्यालय,में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद कानपुर देहात के विकासखंड झींझक (ग्राम जसापुर) के किसान फूल सिंह को सम्मानित किया गया। कुलपति ने बताया कि  फूल सिंह को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारपूर्ण कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा अन्य किसानों को


प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन तथा किसानों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक किसानों से इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।  इससे जनपद के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages