कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को अमर शहीद स्वाधीनता संग्राम सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर स्वाधीनता संग्राम में नारी शक्ति विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विभागाध्यक्षा डॉ.तनुजा भट्ट ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास भारत की नारियों से जुड़ा हुआ है और यह इतिहास हमारे पूर्वजों की संघर्ष गाथा को परिलक्षित करता है। उन्होंने विभाग के सभी विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई जैसी अमर क्रांतिकारी से प्रेरणा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एस सी पटेल ने कहा कि
हमारी आधुनिक महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना स्थान बना चुकी हैं और सभी अभिभावकों को अपनी बेटियों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें समाज में उनकी योग्यता के अनुरूप स्थान प्राप्त करने के लिए सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में शोधार्थी सुशील कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई पर स्वलिखित कविता का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रत्नर्त्तुः मिश्रा ने तथा कार्यक्रम का संचालन अंजुली द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कल्पना अग्निहोत्री, डॉ. के के चौहान, प्रिया तिवारी, डॉ.आरपी सैनी, डॉ. अनुपमा यादव, आदि विभाग के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment