फतेहपुर, मो शमशाद । आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत (गर्ग गुट) की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवीगंज स्थित गेस्ट हाउस अध्यक्ष हार्दिक गुप्ता के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला जिला एवं नगर कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गुप्ता व महिला नगर अध्यक्ष रागिनी सिंह को पदभार ग्रहण कराकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक मनीषा गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु,
![]() |
| व्यापार मंडल की महिला जिला व नगर कमेटी के पदाधिकारी। |
प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी एवं प्रदेश पदाधिकारी मनीष तिवारी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने बैठक का संचालन करते हुए व्यापारियों को संगठन की मजबूती एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। उनके साथ युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने जिला महिला अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष महिला को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को नई दिशा देने पर बल दिया। बैठक में महिला शक्ति को समाज और व्यापारिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर सानू गुप्ता, गुडिया तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, पुष्पा विश्वकर्मा, किशन त्रिपाठी, अमित सोनी, बबला सोनी, अभय गुप्ता, राहुल सोनी, शंकर सिंह, विनोद गौतम एवं हार्दिक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment