सकरी गलियों की लगी स्ट्रीट लाइटें होंगी तुरंत ठीक: राजकुमार
फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका परिषद फतेहपुर को 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 22 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 9 मीटर क्षमता वाली स्काई लिफ्ट मशीन मिली है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया। चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने कहा कि स्काई लिफ्ट मशीन मिलने से नगर की गलियों और ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव व मरम्मत का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक तेज और सुगमता से किया जा सकेगा। इससे खराब स्ट्रीट लाइटों को समयबद्ध तरीके से ठीक कर नागरिकों
![]() |
| स्काई लिफ्ट मशीन को झण्डी दिखाकर रवाना करते चेयरमैन। |
को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से खरीदी गई 9 मीटर क्षमता वाली स्काई लिफ्ट मशीन विशेष रूप से नगर की संकरी गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे प्रकाश विभाग के कार्य में तेजी आएगी और कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सभासद विनय तिवारी, रितिक पाल, श्यामू, भिक्खू मामा, अतीश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment