जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं विधायक प्रकाश द्विवेदी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं विधायक प्रकाश द्विवेदी

बांदा, के एस दुबे । वार्ड संख्या 8 बंगालीपुरा में जनसंपर्क कर समस्याओं का किया स्थलीय निरीक्षण एवं ग्राम अनथुआ में ₹26.38 करोड़ की लागत से सड़क चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया भूमिपूजन सदर विधायक  प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण तथा विकास कार्यों को गति प्रदान की। प्रातःकाल विधायक द्विवेदी ने बाँदा नगर के वार्ड संख्या-8 बंगालीपुरा में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों


को जनसमस्याओं के अतिशीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक जी ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के पूर्ण हुए 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए। इसके उपरांत  विधायक  प्रकाश द्विवेदी जी ने बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनथुआ में देवरार-अनथुआ मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग ₹2638.63 लाख (₹26.38 करोड़) की लागत से निर्मित होने वाला यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। परियोजना के अंतर्गत सड़क की लेपित सतह का चैड़ीकरण 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाएगा। आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग, संकेतक बोर्ड एवं अन्य रोड सेफ्टी संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला होता है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रमों के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत  राजीव रंजन, उपखंड अधिकारी विद्युत  वैभव शुक्ला, अवर अभियंता विद्युत  साकेत सचान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिवराज कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान  सौरभ, अवर अभियंता जल संस्थान मयंक कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि  अंकित बासू,  आशुतोष मिश्रा,  पुष्कर द्विवेदी, प्रतिनिधि  रजत सेठ, सभासद  योगेंद्र योगी,  मनीष त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष  कल्लू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष  राजभवन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बिसंडा  विनय कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द  स्वर्ण सिंह, मंडल महामंत्री  रामललन द्विवेदी, महेश द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक  कौशल सिंह, बूथ अध्यक्ष अनूप सिंह खेंगर, मोहनलाल कुशवाहा,  अंबिका प्रसाद द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages