एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2026

एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस सेवा में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले तीन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर, घड़ी और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सराहा तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक नागरिक पुलिस राम केवल पटेल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस नीतिराज सिंह एवं उर्दू अनुवादक कलीम अंसारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन रवि प्रकाश भी मौजूद रहे और उन्होंने सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई देते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

कर्मियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम है। सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का परिचय देकर विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। पूरे समारोह का माहौल सम्मान और भावुकता से भरा रहा। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages