बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रही एक अज्ञात लोडर गाड़ी ने वरिष्ठ पत्रकार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसा इतना भयानक था कि पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक क़ो लेकर फरार हो गया। मृतक बाबूलाल गुप्ता पुत्र कल्लू प्रसाद गुप्ता, उम्र करीब 70 वर्ष निवासी औगासी रोड रावणा मैदान, जो बबेरू एक दैनिक अमर उजाला के पत्रकार थे रोज की तरह सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर से पैदल चौराहे की ओर अखबार देखने जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, जहां सड़क के दोनों तरफ मोरम डंप है। वही पर औगासी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही
एक अज्ञात लोडर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे पत्रकार बाबूलाल गुप्ता करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार लोडर वाहन की तलाश में जुट गई है तथा औगासी रोड स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजन भी वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल गुप्ता की मौत की खबर फैलते ही पूरे बबेरू कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वही क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव पूर्व मंत्री व सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह पटेल,चेयरमैन विवेकानंद गुप्त, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह भाजपा नेता अजय पटेल सहित अन्य संगठन व व्यापार मण्डल सहित कस्बे के पत्रकार साथी अंतिम संस्कार मे पहुंचे, पर परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वही इस घटना क़ो देखते हुवे मृतक की पत्नी श्यामा देवी तथा पांच पुत्रो मे विवेक कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजेश कुमार, दिनेश और बृजेश को सहित पुरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment