योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, 1.60 करोड़ रुपए से चमकेगी जलालपुर बांगर की गोशाला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, 1.60 करोड़ रुपए से चमकेगी जलालपुर बांगर की गोशाला

जलालपुर बांगर गांव में जल्द बनेगा अत्याधुनिक वृहद गो संरक्षण केंद्र

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ' कराएगी शानदार निर्माण

सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में बेसहारा गोवंश को मिलेगा सहारा, ग्रामीणों में उत्साह

बांदा, के एस दुबे ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेसहारा गोवंश के संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के जलालपुर बांगर गांव में जल्द ही एक वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण होने जा रहा है। योगी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है और सरकार के इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी उत्साह का माहौल है।



जरूरी सुविधाओं से लैस होगा नया गो संरक्षण केंद्र

जलालपुर बांगर में बनने वाली यह गोशाला पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। 1.60 करोड़ रुपए के इस बड़े बजट से गोवंश के रहने के लिए मजबूत शेड, चारे-पानी के लिए आधुनिक नांद, बीमार गायों के इलाज के लिए चिकित्सा कक्ष और हरा चारा उगाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस वृहद गो संरक्षण केंद्र के बन जाने से बबेरू क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे सैकड़ों गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक सहारा मिल सकेगा।


पशुधन विभाग की देखरेख में होगा निर्माण

इस पूरी परियोजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी प्रदेश की प्रतिष्ठित कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। पशुधन विभाग की सीधी देखरेख में 'उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ' इस शानदार गोशाला का निर्माण कार्य कराएगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द गोवंश को इसका लाभ मिल सके।

किसानों को मिलेगी राहत, ग्रामीणों में भारी उत्साह

इस गोशाला के निर्माण से बबेरू क्षेत्र के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। आवारा गोवंशों के कारण रात-दिन खेतों की रखवाली करने वाले किसानों की फसलें अब सुरक्षित रह सकेंगी। सरकार के इस फैसले से उत्साहित जलालपुर बांगर और आस-पास के ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला बन जाने के बाद इस क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा होगा और योगी सरकार में सिर्फ बेसहारा गोवंश की चिंता ही नही की है बल्कि किसानों को भी एक बहुत बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाने का काम किया है।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages