जसपुरा में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

जसपुरा में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

जसपुरा /बांदा, के एस दुबे । बुधवार को कस्बा जसपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से छाए बादलों के बीच दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियों की संभावना मौसम विभाग द्वारा भी जताई गई है। बारिश के चलते कस्बे की सड़कों पर पानी भर


गया तथा बच्चों ने बारिश का आनंद लिया। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों की तैयारी के लिए लाभदायक बताया। किसानों का कहना है कि वर्षा से खेतों में नमी बढ़ेगी और बुवाई कार्य में सहूलियत मिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया और इसे मौसम के बदलाव का सकारात्मक संकेत बताया।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages