अवैध ओवरलोड वाहनों के कारण लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 18, 2026

अवैध ओवरलोड वाहनों के कारण लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान

जसपुरा थाना के सामने से सैकड़ों ओवरलोड बिना रॉयल्टी के जाते हैं लेकिन मजाल है किसी की की जो रोक ले।

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जसपुरा कस्बे के स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। जाम में फंसे बच्चे, मरीज और दैनिक यात्री सबसे अधिक परेशान दिखाई दिए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी मात्रा में लदे वाहनों के सड़क पर फंस जाने से यातायात बाधित हो गया और धीरे-धीरे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर नहीं पहुंचते कई घंटे बाद जाम खुलता है, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अवैध ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।जसपुरा थाना के सामने से सैकड़ों ओवरलोड बिना रॉयल्टी के जाते हैं लेकिन मजाल है किसी की की जो रोक ले।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages