रक्तदान कर युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 22, 2026

रक्तदान कर युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल

फतेहपुर, मो शमशाद । जन्मदिन को सेवा और मानवता के पर्व के रूप में मनाते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान यूपी पुलिस प्रयागराज में तैनात निशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 14वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान अभियान में फतेहपुर के मूल निवासी एवं बिहार के बेगूसराय में कार्यरत शिक्षक आयुष्मान तथा संस्था के सक्रिय सदस्य आशीष ने भी हिस्सा लिया। आशीष नियमित रूप से प्रत्येक छह माह में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था से गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव एवं

रक्तदान करते संस्था के सदस्य

अनामिका पाल ने रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए निशांत शुक्ला, आयुष्मान और आशीष को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। युवाओं का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है। संस्था के सदस्यों ने लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था का यह अभियान दर्शाता है कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़कर न केवल उन्हें यादगार बनाया जा सकता है, बल्कि किसी के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां भी लाई जा सकती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages